बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचमुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।जिसमें नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान ने बाढ़ से खतरे एवं डूबने से बचाव के उपाय, कौशल विकास एवं अभ्यास विषय पर विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ क्या है, बाढ़ से होने वाले खतरे कौन-कौन से हैं, डूबने से बचाव के कौन-कौन से उपाय करने चाहिए, जीवन रक्षक कौशल का विकास कैसे किया जाए एवं उसका अभ्यास कैसे किया जाए। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है, इसलिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, सही समय पर सही जानकारी, निर्णय एवं तत्परता दिखाकर जीवन को बचाएं। बाढ़ से बचाव के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर को याद रखने की सलाह उन्होंने दी। वहीं शिक्षक विमल कुमार साह ने बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल कराया और अपने इन आदतों से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा, सुरक्षा के प्रति जागरूकता, प्राकृतिक आपदा से बचाव, सुरक्षित विद्यालय सुरक्षित भविष्य, संरक्षित समाज सशक्त राष्ट्र की अवधारणा को बल मिलता है।इस अवसर पर विद्यालय को हरित बनाने में सहयोग करने वाले छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार एवं नोडल शिक्षक संजीव कुमार झा ने प्रशस्ति – पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक मो. सादुल्लाह, इंदिरा कुमारी,विमला कुमारी, विभा कुमारी, विनय सिंह, दिवाकर कुमार सिंह, कैलाश राम, खुशबू राय,बाल संसद,मीना मंच, इको क्लब के सदस्य आदि ने सहयोग किया।

























































