बिहार के समस्तीपुर से शुरू हुई सामाजिक संस्था द उम्मीद की जनसेवा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। इसी क्रम में संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने मुंबई में प्रसिद्ध अभिनेता एवं समाजसेवी श्री सोनू सूद से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान अमरजीत कुमार ने द उम्मीद द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, युवा सशक्तिकरण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। संस्था की विभिन्न सामाजिक पहलों, भविष्य की योजनाओं तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के संकल्प पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर बिहार के प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग कलाकार श्री कुंदन कुमार राय द्वारा निर्मित आकर्षक मिथिला पेंटिंग एवं पारंपरिक चादर भेंट किया ! सोनू सूद ने द उम्मीद के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की ऐसी सकारात्मक पहल समाज में परिवर्तन की मजबूत नींव रखती है। उन्होंने संस्था की पूरी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
























































