महागठबंधन कायकताओ की बैठक

1130


संवाददाता
समस्तीपुर
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई । वही संचालन धीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया। बैठक में महागठबंधन के विधानसभा उम्मीदवार रंजीत राम उपस्थित थे।वहीं सर्वसम्मति से बैठक में निर्णय लिया गया कि महागठबंधन के सभी साथी मिलकर महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार काॅ रंजीत राम को भारी मतों से जीतने का अपील किया गया। वहीं महागठबंधन के प्रत्याशी रंजीत राम ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकासात्मक कार्यों में असफल हैं। विकास के नाम पर आम लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है। एनडीए शासन में भ्रष्टाचार अराजकता एवं अपराध में बढ़ोतरी हुई है। विभिन्न जिलों में हत्या अपहरण लूट बलात्कार की धटनाऐ बढ़ते जा रहा है ।परंतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर रोक लगाने में असफल दिख रहे हैं। इसलिए गठबंधन उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने का निर्णय किया गया। मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर राय भाकपा माले के दिनेश कुमार लाल पसाद अरुण यादव सीपीएमआई के भोला राय राधवेद राय धीरेंद्र कुमार मुन्ना जहांगीर पूर्व मुखिया रामबाबू राय रजनीश राय कविता देवी राकेश कुमार माया मोहम्मद अंसार अशोक कुमार राय बबन कुमार राय रूपेश कुमार राय उर्फ भोला अशोक कुमार राय रामबाबू महतो सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here