रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण श्री प्रवीण कुमार उप निदेशक एवं सांख्यिकी निदेशालय ने किया।

122

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर में बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत प्रखंड- ताजपुर के पंचायत मुरादपुर बंगरा, मौजा- डीह सरसौना , थाना संख्या- 64 में खेसरा -1141 में रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण श्री प्रवीण कुमार , उप निदेशक (जीवनांक), अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय , बिहार, पटना द्वारा किया गया । इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, श्री प्रवीण कुमार झा, श्री मनोज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री यूगल प्रसाद मेहता, श्री मनोज कुमार उच्च वर्गीय लिपीक, श्री सुमन सौरभ डाटा एंट्री ऑपरेटर (सांख्यिकी), कृषि समन्वय श्री सुभाष चन्द्र, श्री विवेक कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, किसान सलाहकार श्री महेश कुमार, श्री विपिन कुमार, श्री संजीत कुमार शर्मा एवं अन्य जिला/प्रखंड कर्मी उपस्थित थे। कटनी प्रयोग 10×5 मीटर में सम्पादित किया गया एवं दाना का वजन- 19.590 कि॰ ग्रा॰ प्राप्त हुआ । प्राप्त वजन के अनुसार 40 क्विटल लगभग कि॰ ग्रा॰ प्रति हेक्टेयर उपज दर अनुमानित किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here