समस्तीपुर:
विद्युत शक्ति उपकेंद्र, फुलहरा में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जागरूकता बैठक आयोजित की जा रही है, ताकि योजना के लाभों की जानकारी देकर अधिक-से-अधिक उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा सके तथा योजना के अंतर्गत आवेदन की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
बैठक के दौरान उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर लगाने के लाभ, सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है, जिससे अधिकाधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकें। ☀️⚡





















































