पगला बाबा ने दरभंगा स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार सर्वेश कुमार के पक्ष में समर्थन मांगा : कृष्ण गोपाल शर्मा

31

श्री सीताराम मंदिर मोक्ष धाम सिमरिया घाट के मठाधीश पगला बाबा ने दरभंगा स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार सर्वेश कुमार के पक्ष में समर्थन मांगा : कृष्ण गोपाल शर्मा , समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के सिंघिया घोरनगर ध्रुव गामा कनौजर नबाब गंज में पगला बाबा ने दरभंगा स्नातक के क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार सर्वेश कुमार को समर्थन करने के लिए मतदाताओं से कहा और साथ में भरोसा दिलाया कि आप लोग सर्वेश कुमार को अपना समर्थन दे और जीतने का काम करें मैं चुनाव के बाद फिर आपके गांव में आऊंगा जो एम एल सी फंड से सामूहिक विकास का काम होगा वह कराने का काम करूंगा मतदाताओं में पगला बाबा को देखकर काफी खुशी देखी गयी और मतदाताओं ने पगला बाबा को आश्वासन दिया कि हम लोगों पर विश्वास कीजिए हम लोग सर्वेश कुमार को अपना समर्थन तो देंगे ही और जो जान पहचान के मतदाता हैं उनसे भी अपील करेंगे वह भी अपना समर्थन सर्वेश कुमार को दें मौके पर भाजपा नेता हरिकांत ठाकुर भाजपा जिला प्रवक्ता सह एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल शर्मा एमएलसी प्रतिनिधि सह पश्चिमी मंडल महामंत्री सुशील मालाकार अवकाश प्राप्त शिक्षक उमा चरण सिंह , रविन्द्र सिंह घनश्याम सिंह, शिव कुमार सिंह नरेंद्र सिंह मनीष कुमार विमला देवी अवधेश ठाकुर आदि कार्यकर्ता ने पगला बाबा के साथ मतदाताओं को सर्वेश कुमार को समर्थन करने के लिए कहते हुए देखे गए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here