समस्तीपुर: कल्याणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कोलुहारा गांव में पीपल के पेड़ के पास छापेमारी कर 12 लीटर देसी शराब बरामद की।पुलिस अब शराब के कारोबारी की पहचान करने में जुटी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि बरामद शराब के मामले में मद्य निषेध एवं उत्पाद
अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





















































