समस्तीपुर: चकमेहसी थाना पुलिस ने थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी के नेतृत्व में छापेमारी कर चार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों की पहचान सोमनाहा चकसिमा गांव के धर्मेंद्र गिरी,सोमनाहा गांव के रामप्रसाद महतो, रमेश महतो,उमेश कुमार महतो के रूप में हुई है।पुलिस टीम में एसआई संजीव कुमार सिंह एवं एएसआई अतुल कुमार मंडल शामिल थे।गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुष्टि थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने की।



















































