समस्तीपुर: कल्याणपुर चकमेसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत स्थित श्रीनाथ पारण गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष जख्मी होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के सहयोग से जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों इलाज रत जख्मी की पहचान रामचंद्र चौधरी के पुत्र 51 वर्षीय मनोज कुमार, पत्नी 45 वर्षीय पुष्पा कुमारी के रूप में की गई है। की गंभीर देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया।























































