समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महादेव स्थान से हायाघाट की ओर जा रही ई रिक्शा को बगल से ट्रैक्टर में रगड़ दिया. इस दौरान ई रिक्शा पर बैठे एक किशोर का पैर ट्रैक्टर व ई रिक्शा के बीच में आ जाने के कारण बुरी तरह जख्मी हो गया. आनंन फनन में लोगों द्वारा उसे हनुमान नगर पी एच सी में भर्ती कराया गया. जहां हनुमान नगर पीएचसी पर प्राथमिक इलाज करते हुए तत्काल बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. डॉक्टरों की माने तो युवक का पर काटकर हटाना पड़ेगा. वहीं जख्मी युवक की स्थिति नाजुक बताई गई। ई रिक्शा पर सवार घायल बच्चे की पहचान दरभंगा जिला के बहेरी थाना अंतर्गत निवासी नरेश दास का पुत्र 13 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है. मौके पर तैनात डॉक्टरों ने बच्चों की स्थिति काफी नाजुक बताइ गई है .























































