भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में जिले में सभी निर्वाचन साक्षरता क्लब में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन!

15

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर :-महिला कॉलेज, समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया ।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित छात्राओं को निर्वाचन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया उन्होने कहा कि निर्वाचक सूची में 17 वर्ष की आयु में भी नाम जोड़ने का आवेदन दिया जा सकता है। 18 वर्ष पूरे होने पर आपका नाम निर्वाचक सूची में दर्ज हो जाएगा।

इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 133 समस्तीपुर-सह-उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस विधान सभा में सभी बी०एल०ओ० कार्यरत है किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन साक्षरता क्लब के कार्यों एवं उसके उद्देश्यों को विस्तारपूर्वक बताया। मंच का संचालन अवर निर्वाचन पदाधिकारी, दलसिंहसराय, रवि रंजन कुमार ने की।

इससे पूर्व जिला पदाधिकारी/उप विकास आयुक्त एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत एवं सम्मान प्राचार्य महिला कॉलेज द्वारा पुष्पगुच्छ, पौधा एवं शॉल देकर किया गया।

निर्वाचन साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं के बीच “क्विज प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 35 छात्राओं द्वारा भाग लिया गया, जिसमें से प्रथम स्थान सुश्री कुमारी रूपा, द्वितीय सुश्री आकृति चौधरी, तृतीय – सुश्री लक्ष्मी कुमारी, चतुर्थ-काजल कुमारी, पंचम् सुश्री रश्मि राज, एवं षष्ठ्म- सुश्री रोकसार प्रवीण को घोषित किया गया। विजेताओं को श्री सुर्य प्रताप सिंह, भा०प्र०से०, उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित एवं उत्साहवर्द्धन किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here