SIT टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को गोली मारने वाला 25,000 का ईनामी नामजद अपराधी गिरफ्तार।

25

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-कैजिया विशनपुर (मंगल स्थान) के पास 01 छात्रा सुमन कुमारी पिता-उमेश ठाकुर साकिन-कैजिया विशनपुर, थाना-वैनी, जिला- समस्तीपुर को स्कुल जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दिया गया। जिस संबंध में मृतिका के पिता उमेश ठाकुर पिता-स्व० रामदयाल ठाकुर साकिन-कैजिया विष्णुपुर, थाना-वैनी, जिला-समस्तीपुर के आवेदन के आधार पर वैनी थाना कांड सं0-93/2026, दिनांक-20.07.2026, धारा-103(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 27 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा श्री संजय कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक, सदर-1 समस्तीपुर के नेतृत्व में कांड का त्वरित उद्‌भेदन, साक्ष्य संकलन एवं गिरफ्तारी हेतु SIT का गठन किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के गिरफ्तारी एवं जानकारी देने हेतु 25,000 रूपया ईनाम का घोषणा किया गया। अभियुक्त बब्लु कुमार के विरूद्ध लूक आउट नोटिश भी जारी की गयी एवं सोशल मिडिया पर भी प्रचार प्रसार किया गया।

ईनाम प्रस्ताव जारी होने एवं सोशल मिडिया पर प्रचार-प्रसार के कारण अभियुक्त के विरूद्ध एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुआ है। इस दौरान SIT टीम द्वारा तकनीकी / मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर नामजद अभियुक्त बबलू कुमार पिता-लालबाबू साह साकिन चंदौली वार्ड स0-13, थाना-वैनी, जिला-समस्तीपुर को विधिवत गिरफ्तार कर स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। जिसमें ये घटनास्थल पर उपस्थित होकर घटना कारित करने की बात स्वीकार किये है। ये मृतिका से प्रेम करते थे एवं शादी करने के लिए दबाब बना रहे थे, लेकिन मृतिका शादी करना नहीं चाहती थी। इसी कारण ये मृतिका को गोली मारकर हत्या कर दिए। ये घटना कारित करने के बाद अपना मोबाईल अपने परिवार वालों को देकर बिना बताये भाग गये।

पुलिस द्वारा प्रा०अभि० बबलू कुमार का नोकिया कंपनी के मोबाईल को बरामद किया गया। प्रा०अभि० बबलू कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त स्पेलेंडर मोटरसाईकिल रजि०स०-BR33BE0203 को बरामद किया गया है। घटनास्थल से 04 खोखा एवं मृतिका के शव से 02 पिलेट बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र के बरामदगी हेतु प्रयास जारी है।

यह घटना अत्यंत संवेदनशील था, इसके बाबजूद मृतिका के परिजन द्वारा पुलिस पर भरोसा एवं विश्वास रखा गया। समस्तीपुर पुलिस मृतिका के परिवार वालों को संवेदना के साथ धन्यवाद देती है। इस कांड का त्वरित विचारण कराकर अभियुक्त को अविलंब सजा दिलवाई जायेगी एवं मृतिका के परिजन को न्याय दिलवाने का प्रयास किया जायेगा।

कांड के त्वरित गिरफ्तारी एवं उद्भेदन हेतु अभियुक्त की सुचना देने वाले एवं गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति तथा SIT टीम / छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को प्रशंसनीय कार्य हेतु पुरस्कृत किया जायेगा।

गिरफ्तार

1- बबलू कुमार पिता-लालबाबू साह साकिन-चंदौली वार्ड स0-13, थाना-वैनी, जिला-समस्तीपुर

बरामदगीः-

1-मोटरसाईकिल-01
2-मोबाईल-01
3-फायर खोखा-04

4-पिलेट-02 छापामारी दल में शामिल सदस्यों का नामः-

1- पु०नि० संदीप कुमार, अंचल निरीक्षक, मुफ्फसिल अंचल, समस्तीपुर।

2- पु०नि० कुणाल चन्द्र सिंह, प्रभारी डी०आई०यू० शाखा।

3-पु०अ०नि० कल्पना कुमारी, थानाध्यक्ष वैनी थाना।

4- पु०अ०नि० शंकर कुमार चौधरी, पूसा थाना।

5- पु०अ०नि० राकेश कुमार, वैनी थाना / स०अ०नि० रविन्द्र कुमार सिंह, वैनी थाना।

6- पु०अ०नि० अमित कुमार/सिपाही कुंदन कुमार, डी०आई०यू० शाखा

7- सशस्त्र बल, वैनी थाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here