संजय भारती
समस्तीपुर। हसनपुर प्रखंड के न्यू इंडिया सुगर मिल्स उच्च विद्यालय+2 के सभागार में शुक्रवार को स्कूल आवर के समय में शिक्षा विभाग के प्रोटोकॉल को नकारते हुए हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के स्कूल से गायब होकर प्रधान शिक्षकों द्वारा प्रधान शिक्षक मिलन समारोह वर्षगांठ का आयोजन किया गया। जिसको लेकर छात्र संगठनों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि प्रधान शिक्षकों के द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर हसनपुर विधानसभा के विधायक राजकुमार राय जी को आमंत्रित किया गया जिसमें विधायक जी प्रधान शिक्षकों के वर्षगांठ समारोह कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विधायक राजकुमार राय एवं प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय बखरी की छात्रा आंचल कुमारी, नंदनी कुमारी, साक्षी कुमारी एवं रितिका कुमारी के द्वारा स्वागत गान से आरंभ किया गया। इसके बाद प्रखंड क्षेत्र के प्रधान शिक्षकों के द्वारा केक काटकर प्रधान शिक्षक वर्षगांठ मनाते हुए एक दूसरे को केक खिलाते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान शिक्षकों ने बीते एक वर्ष में विद्यालय संचालन के दौरान आई चुनौतियां, उपलब्धियां और अपने अनुभवों को साझा किया। वहीं प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) हसनपुर में प्रधान शिक्षकों के प्रति कथित असहयोगात्मक रवैए को लेकर भी विस्तृत चर्चा किया तथा व्यवस्था में सुधार किए जाने को लेकर वल दिया। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक सुभाष कुमार ने अपने संबोधन में विधायक राजकुमार राय को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जरूरत है। प्रत्येक विद्यालय को दो-दो अलमारी उपलब्ध कराने की मांग को रखा। इसके अलावे उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में शौचालय निर्माण एवं मरम्मती की आवश्यकता को उठाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधान शिक्षक अनिल कुमार प्रभाकर ने सभी अतिथियों, प्रधान शिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्यजनों के प्रति आभार प्रकट किया एवं आतिथ्य को बुके भेंट कर सम्मानित किया। समारोह कार्यक्रम को सफल संचालन प्रधान शिक्षक गंगा सागर यादव ने किया। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर प्रधान शिक्षकों के कार्यक्रम को लेकर छात्र संगठनों ने कहा सोचने वाली बात है कि एक ओर बिहार सरकार के द्वारा दावा किया जाता है कि स्कूल के बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं जायेंगी। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत न्यू इंडिया सुगर मिल्स उच्च विद्यालय+2 के सभागार में स्कूल संचालित समय में प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय के प्रधान शिक्षकों द्वारा शिक्षक मिलन वर्षगांठ समारोह किया जाना न्याय संगत है? ये समारोह बच्चों के पढ़ाई हित में खिलवार करना हुआ कि नहीं? क्या सभी स्कूल के प्रधान शिक्षकों को एक साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हसनपुर सन्नी कुमार ने शिक्षकों को छुट्टी लगाकर इस समारोह में उपस्थित होने का आदेश पारित किए थे? क्या स्कूल आवर मे सभी प्रधान शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोटोकॉल को नकारते हुए स्कूल से गायब होना न्याय संगत है? क्या ये कोई विभागीय कार्यक्रम था जो सभी प्रधान शिक्षक स्कूल से एक साथ गायब हुए थे? छात्र संगठनों ने जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग किया है कि स्कूल आवर में प्रधान शिक्षकों के द्वारा शिक्षक मिलन वर्षगांठ समारोह कार्यक्रम की जांच कर न्याय संगत कार्रवाई करें, अन्यथा इस तरह के कार्यक्रम को लेकर छात्र संगठन आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

























































