कचरा उठाने वाले साईकिल ठेला डस्टबीन महिनों से बाहर रखे रखे खराब हो रहे है।

512

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोरमार पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मिलने वाली राशि से खरीदी गई कचरा उठाने वाले साईकिल ठेला डस्टबीन महिनों से बाहर रखे रखे खराब हो रहे है। इसको लेकर कई ग्रामीणों ने मुखिया पति पंकज सहनी का ध्यान आकृष्ट कराया। मुखिया पूनम देवी के ग्रामीणों के अनुसार कार्य ही देखते हैं। इसमें लाखो रुपये की लागत आई थी ।यह योजना सरकार के साथ निश्चय योजना का एक महत्वपूर्ण भाग है । इसका अभी तक मुखिया के तरफ से लाभुकों को वितरण नहीं किया गया ।नहीं कोई पारदर्शिता बरती गई । प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से मौखिक कई लोगों ने शिकायत भी जताई है, बाहर रखे रखे हुए इस पर जंग लग रहा है ।इससे लोगों में बहुत आक्रोश है मानवाधिकार कार्यकर्ता बृजेश मिश्रा ने बतलाया की जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक लिखित रूप से शिकायत आवेदन पत्र दिया जाएगा । विकास कुमार, अशोक कुमार ग्रामीण सरकारी रुपए के दुरुपयोग करने को लेकर मुखिया के पति पर आक्रोश व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here