कमिश्नर ने बेझा फार्म का किया औचक निरीक्षण सकरा, मुजफ्फरपुर!

340

अमरदीप नारायण प्रसाद

तिरहुत आयुक्त गोपाल मीणा गुरुवार को बेझा एफपीओ के बेझा फार्म की विभिन्न इकाई का औचक निरीक्षण कर फल, सब्जी एवं अन्य उत्पादों का जायजा लिया।

सबसे पहले उन्होंने पशुपालन व वर्मी कंपोस्ट इकाई, मछली पालन, हंस पालन, सेव, अंजीर, नींबू, आम, अमरूद, ग्रीन एप्पल, केला, नाशपाती, कटहल, जामुन, सागवान, सब्जी की खेती, देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र से निर्मित उत्पाद धूपबत्ती, गमला, वर्मी कम्पोस्ट, उपला, दिया, गोबर पाउडर, अगरबत्ती, जीवामृत, घन जीवामृत, नेम प्लेट, मोमेंटो को बनाने की प्रक्रिया को जाना और समझा व गाँव के स्तर से ऑनलाइन बिक्री के बारे में भी जानकारी ली।

बेझा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राम नंदन प्रसाद द्वारा की जा रही खेती में होने वाली समस्याओं और मुनाफों पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा ग्रामीण स्तर पर बेझा एफपीओ द्वारा बेझा फार्म में की जा रही जैविक खेती का यह बहुत अच्छा नमूना है। इनके द्वारा बेझा एफपीओ को विभागीय सहयोग का आश्वासन मिला।

मौके पर सकरा प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, पौधा संरक्षण राजेश कुमार, समन्वयक अजय कुमार, सलाहकार विवेक कुमार, प्रगतिशील किसान रौशन कुमार, विक्रम पाल, मनोज दास, शम्भू सरण एवं अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here