कल्याणपुर में अनारक्षित कोटा की महिला भी सरकार से लाभ मांग रही है।

664

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर/कल्याणपुर प्रखंड में बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा में 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अन्य कोटी के महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा में क्वालीफाई कर देने के बाद अनारक्षित कोटा के महिला अभ्यर्थियों भी परीक्षा में क्वालीफाई करने की मांग मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री से जताई है।प्रखंड क्षेत्र के वीरेंद्र देव,किरण कुमारी,पिंकी चौधरी,करुणेश देव, अवधेश राय,ज्योति सरस्वती आदि ने कहा है की 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अन्य कोटा के महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा में क्वालीफाई किया गया है।वही अनारक्षित कोटे की महिला अभ्यर्थियों को डिसक्वालिफाई कर दिया गया है जो अनारक्षित महिलाओं के साथ अन्याय है।जबकि पूर्व के 2011,2017 के एसटीईटी परीक्षा में पांच प्रतिशत का लाभ अनारक्षित कोटे की महिला अभ्यर्थियों को मिला था।लेकिन इस बार नहीं दिया है।लोगों ने मुख्यमंत्री,शिक्षा विभाग,शिक्षा मंत्री से अनारक्षित कोटे की महिला अभ्यर्थियों को भी लाभ देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here