चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान की सांस्कृतिक संध्या 10 नवंबर को, कलमजीवियों को मिलेगा सम्मान

16


पटना : चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, बिहार के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव-2026 की पूर्व संध्या पर 10 नवंबर, मंगलवार को पटना सिटी स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस, बेलवरगंज, पश्चिम दरवाजा में अपराह्न दो बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के प्रधान सचिव कमलनयन श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के राजनेता, कवि, कलाकार, पत्रकार, शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, विधान पार्षद संजय मयूख,पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पटना की महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, पूर्व कुलपति के. सी. सिन्हा,न्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव, ए. के. लाल, अंजनी शरण, निशीथ वर्मा, सदस्य बिहार लोक सेवा आयोग समेत अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले कलमजीवियों को नामित सम्मानों के साथ ‘चित्रगुप्त सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान की स्मारिका ‘कलमजीवी’ का लोकार्पण भी किया जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष गणेश कुमार सिन्हा एवं प्रधान सचिव कमलनयन श्रीवास्तव ने लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने और आयोजकों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
[10/17, 5:56 PM] chandrakanta2008rk: H

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here