भोला टॉकीज चौक ROB निर्माण बंद होने पर निराशा, जल्द काम शुरू करने की मांग — पूर्व विधायक शाहीन।

14

समस्तीपुर शहर के व्यस्ततम भोला टॉकीज चौक पर निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य बंद होने पर पूर्व विधायक सह बिहार विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे अथक प्रयास से तथा समस्तीपुर की जनता के सहयोग से लंबी लड़ाई और काफी जद्दोजहद के बाद इस ROB की स्वीकृति मिली थी। समस्तीपुर एक बड़ा रेलवे जंक्शन है, यहाँ से दिन-रात मिलाकर प्रतिदिन लगभग 50 से अधिक ट्रेनों का परिचालन होता है। भोला टॉकीज चौक का रेलवे फाटक प्रायः बंद रहता है, घंटों-घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों, एंबुलेंस, व्यापारियों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस जाम में फंस जाती है। इस भीषण समस्या से निजात के लिए ही ROB का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। कहा कि निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में आशा जगी थी कि जल्द ही शहरवासियों को भीषण जाम से निजात मिलेगी, लेकिन कार्य बंद होने से लोग काफी निराश हैं।

पूर्व विधायक शाहीन ने सरकार से मांग की है कि जिनका भी मकान या दुकान का मुआवजा लंबित है, उन्हें अविलंब मुआवजा/क्षतिपूर्ति दी जाए और निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कर भोला टॉकीज ROB का बंद पड़ा कार्य यथाशीघ्र, गुणवत्ता के साथ पुनः शुरू कर समय पर पूरा किया जाए।
मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, व्यवसायी हरेन्द्र कुमार राय, पूर्व जिला पार्षद संजीव कुमार राय, राजद महासचिव मोo परवेज आलम, राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सहायक प्रोफेसर डाo रजनीश कुशवाहा, समाजसेवी रवि आनंद, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष शत्रुधन यादव, पैक्स अध्यक्ष अशोक साह तथा युवा राजद नेता सैयद फैसल आलम मन्नू भी मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here