कोयलाकुंड में मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ भक्तों के आने का सिलसिला
कल्याणपुर। प्रखंड क्षेत्र के कोयलाकुंड स्थित मां कल्याणेश्वरी दुर्गा स्थान में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा का पट खुलते ही पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूजा समिति की ओर से आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की गईं। नवरात्र को लेकर क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से मां की आराधना में जुटे हैं।























































