समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के डॉ एल.के.भी.डी कॉलेज ताजपुर समस्तीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना(एन॰एस॰एस॰) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह कार्यक्रम रखा गया । इस मौके पर उपस्थित कार्यक्रम पदाधिकारी निशिकांत जायसवाल के नेतृत्व में गोद लिए गांव भेरोखड़ा से नशा मुक्ति अभियान ,बाल विवाह एवं दहेज प्रथा संबंधी रैली निकाली गई जिसमें स्वयं सेवकों ने बड़े उत्साह पूर्वक भाग लिया रैली के बाद नशा मुक्ति से संबंधित एक नाटक प्रधानाचार्य डॉ शंभू कुमार यादव की अध्यक्षता में रखा गया।
इस विषय पर विशेषज्ञ के रूप में डॉ. जगदीश प्रसाद बैस्यंत्री ने ग्रामीणों एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए नशा से हो रही अनेक कठिनाइयों को समझाएं प्रधानाचार्य डॉक्टर शंभू कुमार यादव ने दहेज प्रथा पर बल दिया बाद में कार्यक्रम पदाधिकारी निशिकांत जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।
इस मौके पर छात्र अमन कुमार सिंह ने भी लोगो को बाल विवाह से हो रही अनेक कठिनाइयों को चर्चा किया।
मौके पर डॉ. विनीता कुमारी, डॉ. प्रभात रंजन कार्ण, श्री रजत सुभ्रो दास, डॉ. हुस्न आरा, डॉ.संजीव कुमार , डॉ. हरी मोहन सिंह, डॉ बलराम कुमार, डॉ. सुषमा स्वराज, श्री आशीष कुमार, डॉ. सुमन कुमार पोद्दार, डॉ. शाहनाज आरा के साथ छात्र-छात्राएं अमन कुमार सिंह,अमन कुमार ,सूरज आदि के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
























































