समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जनार्दन पर के सभागार में जनगणना कार्य में लगे हुए 101 सुपरवाइजर के साथ जनगणना कार्य की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने की। बैठक में उपस्थित सुपरवाइजर को आगे की तैयारी करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई अगले तीन दिन में उन सभी लोगों को कंप्लीट करके रिपोर्ट देने की निर्देश दी गई। बैठक में धर्मराज कुमार धीरेंद्र धीरज ललन प्रसाद सिंह मनिंद्र सिंहा चंद्रभूषण कुमार सहित सभी सुपरवाइजर मौजूद थे।
























































