डीजल अनुदान के लिए किसानों को जागरूक किया गया।

473

समस्तीपुर:: कल्याणपुर डीजल अनुदान को लेकर प्रखंड क्षेत्र के 29 पंचायत में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए कल्याणपुर प्रखंड के कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार किसानों के बीच करते देखे गए। डीजल अनुदान के संबंध में आवेदन कैसे करें व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कृषि समन्वयक अर्जुन कुमार, संजय कुमार राय बसंत कुमार किसान सलाहकार लेलिन कुमार धीरेन्द्र कुमार धीरज अपने-अपने पंचायत क़े किसानो डीजल खरीद की कंप्यूटर प्रति पर किसान पंजीकरण संख्या अंकित करवाने के लिए एवं ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करने के लिए किसानों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के किसान सुखार का सामना कर रहे हैं सरकार की घोषणा के बाद कृषि विभाग के कर्मी प्रखंड कृषि पदाधिकारी किसानों को श्री विधि के द्वारा धान रोपने वर्षा के अभाव में पंपसेट द्वारा धान रोपने को प्रेरित करते देखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here