दूसरे चरण के चौथे दिन छः उम्मीदवारों ने नामांकन किया

1525

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिले के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से आज कुल छः उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसमें विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू से राम बालक सिंह,निर्दलीय से अमरजीत ठाकुर,विश्वनाथ चौधरी,मंजू प्रकाश इसी तरह हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू से राज कुमार राय तथा मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से रणधीर भाई ने नामांकन किया। ईधर नामांकन के पश्चात पुलिस ने रणधीर भाई को एक मामले में गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here