समस्तीपुर :कल्याणपुर स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाजार समिति के सुजीत कुमार उर्फ मनी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मध्य निषेध के प्राथमिकी आरोपी थे, वहीं दूसरी ओर न्यायालय के आदेश पर एन बी डब्लू वारंटी खजूरी गांव के श्याम बाबू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।






















































