समस्तीपुर, 12 अक्टूबर 2026। आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान तथा प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों तथा मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने एक-एक कर आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान भूमि एवं राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विद्युत आपूर्ति, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनहित के मामले सामने आए।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन संवाद में प्राप्त सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान जिला, अनुमंडल अथवा प्रखंड स्तर पर संभव है, उनका शीघ्र निष्पादन किया जाए। वहीं, जिन मामलों में स्थल निरीक्षण, जांच अथवा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता है, उनमें भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करने तथा निष्पादन के उपरांत आवेदकों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना तथा उन्हें अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।
जन संवाद कार्यक्रम में संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Home चंद्रकांता न्यूज़ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित, आमजनों की समस्याओं के...





















































