अमरदीप नारायण प्रसाद।
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर मे एक पोखर के पास बुधवार की दोपहर पार्वती इण्डेन गैस एजेंसी के भेंडर रंजीत सिंह का पैसा छीनकर भागने लगा भाग रहे तीन बदमाशों में से एक बदमाश को भेंडर ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया.वही दो बदमाश पैसा छीनकर भागने में सफल रहा.इसे लेकर
गैस एजेंसी के मालिक राज कमल ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह मोख्तियारपुर सलखननी में अपनी पत्नी के नाम पर पार्वती इण्डेन गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक है.
बुधवार को एजेंसी का भेंडर रंजीत सिंह एजेंसी की गाड़ी पर गैस वितरण के लिए डैनी चौक की ओर जा रहा था.गाड़ी जैसे ही रामपुर पोखर के पास पहुँचा तक एक बिना नंबर प्लेट का बाइक पर सवार तीन युवक गाड़ी के सामने बाइक रोक दिया और ड्राइवर एंव भेंडर के साथ मारपीट करते हुए गाड़ी से बाहर निकाल दिया.एंव पैसों का बेग छीन लिया.ड्राइवर एंव भेंडर द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इक्कठा हुए तो तीनो बदमाश छोड़ कर भागने लगा.जिसमें एक बदमाश युवक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया.
वही दो बदमाश पैसा वाला बेग लेकर बाइक से भागने में सफल रहा.पकड़ाए युवक की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के आगापुर निवासी कुंदन श्रीवास्तव के रूप में हुआ है.


















































