बिहार के मोतिहारी में महिला और 4 बच्चों की गंडासे से काटकर हत्या,हत्या की आशंका पति पर पति है फरार!

312

अमरदीप नारायण प्रसाद

मोतिहारी में एक महिला और 4 बच्चों समेत 5 की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई. हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि सुनने वाले भी स्तब्ध हैं. आरोप है कि महिला के पति ने अपने 4 बच्चों और पत्नी को चारा काटने वाले गंडसे से काटा डाला. इस मामले में मृतक महिला का पति फरार है इसलिए पुलिस को शक है कि वारदात के पीछे पति का ही हाथ है.

पारिवारिक कलह की बात भी सामने आ रही है. अगर ये सच है तो आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला का पति और बच्चों का पिता ही है. वारदात मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बावरिया गांव की है. डीएसपी रंजन कुमार समेत कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच चुकी है.

एक साथ एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से पूरा इलाका स्तब्ध है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. मौके पर सभी सबूतों को पुलिस इकट्ठा कर रही है. प्रथम दृष्टया ये पूरा मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है. पुलिस की जांच जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here