रालोजद छात्र जिला अध्यक्ष बने आफताब आलम।

559

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। शनिवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल की बैठक विकास चौधरी की अध्यक्षता में मां सरस्वती कॉम्प्लेक्स सारी में हुई। जिसमें राष्ट्रीय लोक जनता दल के छात्र जिलाध्यक्ष समस्तीपुर के पद पर आफताब आलम को मनोनित होने पर उनका अभिनंदन समारोह किया गया। इस अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के तैर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने मनोनीत जिलाध्यक्ष को शाल, पाग, माला और बुके देकर सम्मानित किया और कहा कि इनके नेतृत्व में छात्र प्रकोष्ठ जिले के प्रत्येक महाविद्यालय में कमिटी गठित कर छात्र / छात्राओं की समस्याओ को लेकर संघर्ष करेगा। साथ ही शिक्षा में सुधार को लेकर हमारे नेता उपेंद्र कुशवाहा का उद्देश्य है। उसको जन – जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। नगर कमिटी के द्वारा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत कुमार साह एवं अनुसूचित जाती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज राम को शाल, पाग एवं माला से स्वागत किया गया। पार्टी के पद धारकों से अपील की गई की पार्टी के सदस्यता अभियान को पंचायत स्तर तक ले जाएं और इस जिले में संगठन की मजबूती में अहम योगदान निभाये। समारोह को संबोधित करने वालो में पार्टी के वरीय नेता आदित्य कुमार ठाकुर, जिला महासचिव रंजीत कुमार, रामानंद सिंह, प्रीती जायसवाल, अभिलाषा पासवान, विनय कुमार, सुरेश शर्मा, मो0 फैज, नेहा कुमारी,चांदनी कुमारी, अभिनय कुमार, राजा कुमार, संजीत कुमार, गोलू कुमार, राज किशोर साह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here