समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने डॉक्टर संजय कुमार के घर में दो कमरे का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नगदी और 8 लाख के जेवर की चोरी की घटना को चोरो ने अंजाम दिया है। इस मामले में गृह स्वामी का बताना है कि शुक्रवार की देर रात घर के लोग खाना खाकर नीचे के कमरे में सोने चले गये थे। शनिवार की सुबह जब लोगों की नींद टूटी तो शौच करने के लिए घर के छत के ऊपर बने शौचालय में गया तो छत पर का गिरील अंदर से बंद पाया तो लोगों ने अनहोनी की आशंका जान किसी तरह छत पर पहुंचा और देखा कि दो कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे में जाकर देखा तो सामान सब बिखरा पड़ा हुआ था और गोदरेज का भी ताला टूटा हुआ था। जब लोगो ने छानबीन करने लगे तो देखा कि गोदरेज में रखा 25 हजार रुपये नगदी और जेवर गायब है। छानबीन करने के बाद डिब्बे में रखा 16 भरी जेवर जिसकी कीमत 8 लाख होने की बात बताई है। वह भी गायब पाया गया। घर के लोगों ने अनुमान जताया के चोर घर के पीछे से होकर घर में प्रवेश किया था। इस मामले को लेकर गृह स्वामी ने घटना की जानकारी कल्याणपुर पुलिस को दिया जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा थाने में आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि मई महीने में इन एक पखवाड़े के अंदर कई चोरी की घटनाएं घट चुकी है। जिसमें मिल्की गांव में सेवा निवृत शिक्षक राजेंद्र पासवान के घर में ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नकदी और 10 लाख के जेवर की चोरी की घटना को चोरो ने अंजाम दिया गया था। बावजूद अबतक इस मामले का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।



















































