जिला पदाधिकारी महोदय, समस्तीपुर की गरिमामयी उपस्थिति में शारदीय (खरीफ) महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, BTM, सहायक तकनीकी प्रबंधक (ATM), किसान सलाहकार एवं अन्य कृषि कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से शारदीय (खरीफ) महाअभियान, खेत बचाओ महाअभियान, कृषि यांत्रिकीकरण योजना तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की गई। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वरीय वैज्ञानिक द्वारा किसानों एवं कृषि कर्मियों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। खरीफ फसलों के उन्नत प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण बीजों के उपयोग, समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन, उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग, पोषक तत्व प्रबंधन तथा कृषि यंत्रों के प्रभावी उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा की गईं।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों तक समयबद्ध लाभ पहुँचाने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने सभी कृषि कर्मियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने, मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री कराने हेतु प्रेरित किया।

























































