सोमनाहा वार्ड संख्या एक वार्ड संख्या 5 सैदपुर पंचायत मघुरापुर में पीसीसी सड़क का उद्घाटन एक संगोष्ठी का आयोजन ।

475

समस्तीपुर: कल्याणपुर स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार की सूचना जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने प्रखंड क्षेत्र के सोमनाहा गांव के वार्ड एक , वार्ड पांच में बनाई गई पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधिवत नारियल फोड़ कर किया। बाद में एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री हजारी ने कहा कि बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में गांव-गांव में सड़क पीएससी पुलिया गली नली शुद्ध पेयजल को लेकर नल जल योजना आदि बड़े पैमाने पर विकास हुआ है। विद्यालयों में खेल के मैदान का निर्माण भी कराया गया है जिससे छात्र-छात्राएं खेल-खेल कर अपने स्वास्थ्य का विकास कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सैदपुर पंचायत में कई पीसीसी सड़क का उद्घाटन मघुरापुर पंचायत में भी पीसीसी सड़क का उद्घाटन मंत्री हजारी ने किया। जगह-जगह काफी संख्या में पंचायत जन प्रतिनिधि ग्रामीण के अलावा मुख्य रूप से प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार सिंह मुकेश कुमार राय कृष्ण गोपाल शर्मा विजय कुमार पप्पू कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here