पूर्व मुखिया एवं उनके सहयोगी को दीनदहारे गोली मारकर हत्या!

688

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के सिंघिया बुजुर्ग के दक्षिणी के पूर्व मुखिया एवं ईट भट्टा व्यवसाई सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं उनके सहयोगी सत्यनारायण सिंह उर्फ़ मंत्री शिवनाथपुर निवासी एक मोटरसाईकिल से अपने ईट भट्टा चिमनी पर जा रहे थे रास्ते मे मटिहानी स्कूल के पास पहले से घात लगाए दो मोटरसाईकिल से 6अपराधियों ने घेरकर ताबरतोर गोलियों की बौचार करने लगे इस कर्म मे पूर्व मुखिया को 4 से 5 गोली एवं उनके सहयोगी को 3 से 4 गोली लगी!
गोली लगने के बाद ग्रामीणों ने दोनों जख़्मी को समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया जहा डाक्टरो ने पूर्व मुखिया को मृत घोषित करते हुए उनके सहयोगी सत्यनारायण सिंह को डीएमसीम दरभंगा के लिए रेफर कर दिया गया!दरभंगा जाने के क्रम मे सत्यनारायण सिंह उर्फ़ मंत्री की मौत कल्याणपुर के पास रास्ते मे मौत हो गई!
इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगो मे काफ़ी आक्रोश हैँ स्थानीय एवं जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी केम्प कर रहे हैँ और घटना के जाँच मे जुट गए हैँ!
इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने समस्तीपुर खगड़िया रेल खंड पर आगाजनी कर घंटो परिचलन बाधित किया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here