समस्तीपुर ,बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर, सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ,निदेशक लेखा एवं प्रशासन, डीसीएचसी प्रभारी, डीपीएम जीविका, डीपीओ आईसीडीएस, अपर सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक, जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए:
- जिलाधिकारी द्वारा टीका एक्सप्रेस में प्रखंडवार कवरेज देखने के बाद जिन पंचायतों में संबंधित एजेंसी यथा (एएनएम आईसीडीएस एवं जीविका) द्वारा परफॉर्मेंस खराब रहा उनसे पूछताछ करते हुए प्रगति हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।
- जिलाधिकारी द्वारा सभी पीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया गया कि टीका एक्सप्रेस पंचायतों में सुबह के 8:00 बजे तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित करेंगे।
- सबंधित एजेंसी जो टीकाकरण के कार्य में लगे हुए हैं, जिलाधिकारी द्वारा उन्हें निर्देशित किया गया कि 12 जून के समीक्षात्मक बैठक में अपना प्रगति प्रतिवेदन दिखाना सुनिश्चित करेंगे।
- सभी प्रखंड के अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि बाढ़ राहत कार्यों में कार्य करने वाले कर्मी यथा रसोईया/सहायक रसोईया/नाविक/ सहायक नाविक/सभी नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मियों का 100% टीकाकरण का कार्य 12 जून तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।
- जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्राय: ऐसा देखा जाता है, कि गांव में ठेकेदार/एजेंसियों के द्वारा जो जेसीबी से खुदाई करते हैं (नदी के किनारे/तालाब के किनारे/चौर में या किसी चिमनी के किनारे) कार्योपरांत गड्ढा को उसी तरह यथावत छोड़ देते हैं।
इसमें बाढ के समय पानी भर जाता है और छोटे बच्चों/लोगों के डूबने का खतरा होता है।
ऐसी घटना को रोकने के उद्देश्य से सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एक सर्वे करा लें। एवं जिस ठेकेदार/एजेंसियों के द्वारा ऐसा किया पाया जाता है ,तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
वर्तमान में मौजूद गड्ढों में लाल झंडा लगवाया जाएगा। - बिंदु 5 से संबंधित सूची तैयार कर अधोहस्ताक्षरी को 3 दिनों में प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया





















































