समस्तीपुर : 140 हसनपुर विधानसभा में आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न घटक दल के नेताओं ने चहलकदमी आरम्भ कर चुके हैं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधानसभा संयोजक बैजनाथ झा ने हसनपुर विधानसभा सीट को लेकर अभी से आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का ध्यान आकर्षित करने के लिए अभी से ही हसनपुर विधानसभा पर भाजपा के उम्मीदवारी पेश करने की मांग को बुलंद कर रहे हैं। भाजपा नेता बैजनाथ झा ने शीर्ष नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि भाजपा स्थापना काल से ही हसनपुर विधानसभा में गठबंधन के प्रति समर्पित रहा है और प्रत्येक चुनाव में हसनपुर विधानसभा से भाजपा परिवार गठबंधन के उम्मीदवारों को जीताकर बिहार विधानसभा व संसद भवन भेजने का काम किया है। लेकिन आज तक हसनपुर भाजपा नेतृत्व को हसनपुर विधानसभा में मान सम्मान का अभाव रहा है। भाजपा नेता व हसनपुर विधानसभा के संयोजक बैजनाथ झा ने शीर्ष नेतृत्व से अपील किया है कि हसनपुर विधानसभा के गाँव और कसबे में के धरातल पर जाकर चुनाव पूर्व सर्वे करें कि एनडीए गठबंधन के प्रति जनता का किस ओर झुकाव है, तब जाकर निर्णय लें कि हसनपुर विधानसभा में किन घटक दलों के उम्मीदवार
होगें। वैसे अभी तो बिहार विधानसभा चुनाव का समय एक साल से भी ज्यादा है, अब देखना है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व हसनपुर विधानसभा को किस रूप में लेते हैं।






















































