अपराधी दे रहे पुलिस को चुनौती , एक सप्ताह में दूसरी बार सीएसपी लुट स्थल के नजदीक फायरिंग कर बाइक सवार बदमाशों ने फैलायी दहशत

99

समस्तीपुर :कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के बिरसिंहपुर चौक पर रविवार की देर शाम दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के द्वारा सीएसपी लुट की जगह पर फायरिंग कर लोगो में दहशत फैला कर चुनौती दी है .अपराधी फायरिंग करते हुए दरभंगा की ओर से समस्तीपुर की ओर चले गए .प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो दो राउंड फायरिंग की गई . जिसका उद्देश्य दशहत फैलाना था . बदमाशों के द्वारा करने कि बात सामने आ रही है. वही सुचना पर पहुंचे अपर थाना अध्यक्ष दिपक कुमार झा मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं. बताते चलें कि विगत 19 मई को अज्ञात अपराधियों के द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सीएसपी केंद्र से एक लाख लूट लिया था .जिसमें अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. अपराधी बिरसिंहपुर चौक को सॉफ्ट निशान बना रहे हैं.जिसका उद्देश्य व्यवसायियों में भय उत्पन्न कर दोहन किया जा सके. इस संबंध में अप्रर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार जाने बताया कि पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है . जल्दी अपराधियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की बात कही .जो भी हो पुलिसिया कार्रवाई सीएसपी लुटेरो तक नहीं पहुंच पाने से लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here