कॉ0 विनोद मिश्र की 24 वां स्मृति दिवस को संकल्प दिवस के रुप मे मनाई गयी,

692

समस्तीपुर, वारिसनगर भाकपा (माले) ने डरसुर पंचायत में पार्टी प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान की अधयक्षता व पार्टी जिला स्थाई समिति सदस्य जीवछ पासवान के पर्यवेक्षण में सम्पन हुई।
पार्टी के पुराने सदस्य कॉ0 कामेश्वर सदा द्वारा झंडो तोलन किया गया और उपस्थित पार्टी नेता व सदस्यों जीवछ पासवान रामचंद्र पासवान,चंदेश्वर यादव,देवेन्द्र ठाकुर,पूर्व मुखिया रामप्रीत पासवान,अनिल राय,रामाशीष शर्मा, कृष्णदेव शर्मा,अजित राय,मो0 मुस्तुफा,कामेश्वर सदा,रमेश साह,अमरजीत भंडारी,महेन्द्र राय,शम्भु साह,पाण्डव यादव,एवं महागठबंधन नेता नंदकिशोर यादव,सीताराम यादव,श्याम यादव,राम ऐकवाल यादव,शुभास यादव आदिनेताओं ने दो मीनट का मौनधारण कर पुष्पांजलि दिवंगत महासचिव विनोद मिश्र के चित्र पर की गई.जीवछ पासवान ने कही भाकपा (माले) के दिवंगत महासचिव विनोद मिश्र सर्वहारा आंदोलन के महानायक थे वे हमेशा गरीबों दलितों,शोषितों, पिडि़तों के हित में आंदोलन करते रहे आज भी वे वामपंथी क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा के श्रोत बने हुए हैं. संविधान- आजादी धर्मनिरपेक्षता -लोकतंत्र की हिफाजत के लिए संघर्ष तेज करने की जरुरत है.रामचंद्र पासवान ने कही देश के अंदर मोदी की सरकार रेलवे सहित देश की सरकारी संपदा को बेचने का फैसला केन्द्र सरकार वापस लें गरीब जगाओ-गरीब बचाओ आंदोलन के रुप में बसे हुए गरीबों को वासगीत परचा देने मनरेगा मजदूरों को काम देने काम नही मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने सहित गरीबों से जुडे़ सवालों को लेकर आंदोलन चलाई जाएगी और इस स्मृति दिवस अवशर पर भाजपा पूर्व जिला मंत्री सुनिल राय एवं जदयू नेता कृष्णदेव शर्मा तथा लोजपा (रामविलास) के नेता प्रकाश भंडारी ने भाकपा (माले) का सदस्यता ग्रहण किया और शपथ पत्र का पाठ कराई गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here