शराब के नशे में बार बार गाली गलौज करने से मना करने पर महिला को मारपीटकर किया अधमरा

296

समस्तीपुर ! ज़िले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर गाँव की एक महिला को जमकर पीटा, स्थानीय लोगों ने ज़ख़्मी महिला को ईलाज़ के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है! बताया जाता है कि हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर वार्ड नं एक की निवासी मो0 सलीम की पत्नी संजीदा खातून अपने गाँव मे शराब पीकर बार बार गाली गलौज करने का विरोध किया करती थी, शुक्रवार की रात भी सुशील मंडल पे स्व मैरवा मंडल, शुभम कुमार उर्फ भुल्ला मंडल पे सुशील मंडल, कुंदन कुमार उर्फ बिरजू मंडल पे मनोज मंडल, रोहित कुमार पे मनोज मंडल, राजू कुमार पे बुच्चू मंडल, एवं वीरेंद्र कुमार पे नरेश मंडल ने शराब पीकर संजीदा खातून को गाली दिया जिस पर वो इसका विरोध की तो सभी लोग मिलकर लाठी डंडे से पीटकर महिला को अधमरा कर दिया है! बताया जाता है कि पूर्व में कई बार शराब पीकर सभी आरोपी संजीदा खातून पर जानलेवा हमला किया है इसको लेकर पंचायत स्तर पर पंचायती भी किया गया है, इसके बावजूद सभी आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट किया है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here