जमीनी विवाद को लेकर मारपीट व छेड़छाड़ तथा जान से मारने की दी गयी धमकी

1127

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : जब स्थानीय थानाध्यक्ष ने नहीं सुनी फरियाद उल्टा डांट कर भगा देने के बाद परेशान एक पीड़िता अपने पुरे परिवार के साथ समाहरणालय परिसर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है । मामला अकबरपुर थानाक्षेत्र के महगामा ग्राम पंचायत अन्तर्गत बकसंडा ग्राम की है , जहां कूड़ा देवी पति स्व.अर्जुन पासवान एवं रीता देवी ने एसपी हरि प्रसाथ एस को लिखित आवेदन देते हुए कहा कि हमलोग अत्यंत दीनहिन एवं कमजोर अबला हूं। हमारे द्वारा अपने पुश्तैनी खतियान घर पर नए सिरे से मकान बनाया जा रहा हैं । परंतु गांव के ही वीरेंद्र पासवान पूर्व मुखिया पिता चंद्रिका पासवान ,सत्येंद्र पासवान पिता चंद्रिका पासवान, कांति देवी पति चंद्रिका पासवान ,जन वितरण प्रणाली विक्रेता कंचन देवी पति रविंद्र पासवान ,आंगनबाड़ी सेविका नागार्जुन उर्फ सोनू कुमार ,वीरेंद्र पासवान ,संदीप कुमार पिता शैलेन्द्र पासवान ,रीना देवी पति शैलेन्द्र पासवान ,आंगनबाड़ी सहायिका मुकेश कुमार पिता मुंशी पासवान ग्राम पुरैनी थाना अकबरपुर दबंग किस्म का आदमी है । रीता देवी ने कहा वे लोग जबरदस्ती मुझे घर बनाने से रोक रहे हैं। 14 अगस्त को समय करीब 10 बजे मैं अपने घर के पास ईट गिरा रही थी, तभी इंद्र पासवान पिता चंद्रिका पासवान ग्राम मऊ एवं मुकेश कुमार पिता मुंशी पासवान नागार्जुन और सोनू कुमार संदीप कुमार कांति देवी मेरी पुतोह रीना देवी पति भोला पासवान के पास आया और गाली गलौज करते हुए मारने लगा ।बोला कि तुम इसमें घर नहीं बनाओ, जब मैं इसका विरोध किया तो उसने मेरी हाथ पकड़ कर पटक दिया और वह अपने घर ले जाने लगा। जब चीखी -चिल्लाई तो मेरा पति आया उसे भी सब लोग मिलकर मरने लगा। ग्रामीण पहुंचकर मेरे जान बचाए ।उस पर भी उन लोगों गाली गलौज देते हुए धमकी दिया कि जान से मार देंगे ।इसकी सूचना अकबरपुर थाने में लिखित आवेदन 14 तारीख शुक्रवार को दी थी ,पर इसके बावजूद भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है और न हीं मामला दर्ज किया गया । न्याय के लिए हम नवादा एसपी से मिलकर आपबीती सुनाने आए हैं ताकि थानाध्यक्ष द्वारा कुछ कार्रवाई हो सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here