जातीय जनगणना के समर्थन में राजद कल करेगी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

490

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा। शुक्रवार को राजद के प्रवक्ता सह नवादा जिला प्रभारी शक्ति सिंह यादव नवादा पहुंचे, इस दौरान उन्होंने राजद के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जातीय जनगणना कराने को लेकर 7 अगस्त को राजद कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पशु पक्षियों की गणना कर लिया तो मानव की गणना क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि अंग्रेज के जमाने में 1921 में जातिगत जनगणना हुई थी उसके बाद से आज तक यह जनगणना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जातिगत जनगणना कराने में खुलकर सामने आए, सांकेतिक समर्थन करने से कुछ नहीं होगा। मौके पर नवादा विधायक विभा देवी तथा रजौली विधायक प्रकाशवीर के अलावे जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, नरेश यादव, कुलदीप यादव, विक्रम यादव तथा गांधी यादव सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here