तैयारी पूरी, रसोईया सम्मेलन रविवार को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह

468

संघर्ष का परिणाम- समस्तीपुर के 5 मृत रसोईया का अनुदान राशि आया 4-4 लाख- सुरेंद्र

सम्मेलन में बतौर अतिथि भाग लेंगे राज्य सचिव परसुराम पाठक व अन्य कई जिला एवं राज्य स्तरीय नेता

1650 को बढ़ाकर 10 हजार रूपये मानदेय करे सरकार- प्रभात रंजन गुप्ता

30 नवंबर से होगा अनिश्चितकालीन रसोईया हड़ताल- गिरजा देवी

ताजपुर/समस्तीपुर

ताजपुर बीआरसी पर रविवार को 11 बजे से आयोजित होने वाला प्रखण्ड रसोईया सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें नगर एवं प्रखण्ड क्षेत्र के सभी रसोईया को पत्र देकर भाग लेने को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में बतौर अतिथि बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ, ऐक्टू के राज्य सचिव परशुराम पाठक, महिला संगठन ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह, ऐक्टू प्रभारी जयंत कुमार, स्कीम वर्कर नेता महेश कुमार, शिक्षक संघ के चंद्रशेखर राय समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
रसोईया जनसंपर्क अभियान समाप्ति के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस आशय की जानकारी देते हुए रसोईया संघ के संरक्षक सह भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में रसोईया को सरकार सिर्फ 1650 रुपये महीना देती है। 12 महीने के जगह पर 10 महीने का मानदेय मिलता है जबकि दूसरे राज्यों में रसोईया का मानदेय अधिक है। संघ द्वारा वरीय सरकारी अधिकारी से मिलकर मानदेय 10 हजार रूपये करने, 10 महीने के जगह 12 महीने का मानदेय देने समेत 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दी। मजबूरन रसोईया संघ 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेगी जो मांग पूरा होने तक जारी रहेगा। माले नेता ने राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों समेत जनप्रतिनिधियों से हड़ताल को सहयोग देकर सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here