दलसिंहसराय में बलान नदी मे अरमान का शव मिलने के मामले मे भाई ने 4 लोगो को किया नामजद।

1287


विक्की कुमार

समस्तीपुर, दलसिंहसराय में 12 जुलाई को दोपहर पगड़ा के बलान नदी में 18 वर्षीय मो. अरमान का तैरता हुआ शव मिलने के मामले में मृतक के भाई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दलसिंहसराय के मौलवीचक वार्ड 8 निवासी मो.जमाल के पुत्र व मृतक युवक के भाई मो. एहसान अंजुम ने दर्ज प्राथमिकी में मौलवीचक वार्ड 7 के ही चार लोगों को नामजद किया है

दिए हुए प्राथमिक मे कहा है कि उसका भाई अरमान ओम दास की पुत्री की शादी में गया हुआ था, जहां मुकेश ने अपना मोबाइल साउंड बजाने के लिए उसे दिया था। मगर उसके भाई के चले जाने पर सभी रात में ही उसकी खोज करते हुए घर आये लेकिन तब तक उसका भाई घर नहीं लौटा था। फिर अगली सुबह आये और अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसके भाई ने मोबाइल वहीं दूसरे लड़के को बजाने के लिए देकर आने की बात कही थी। इसको लेकर 11 जुलाई की रात से ही अरमान के गायब होने व परिवार के लोगों की ओर से खोज किये जाने, मगर अगले दिन मो. अरमान का शव बलान नदी में मिलने को लेकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप प्राथमिकी में लगाया गया है। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here