बेखौफ अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 6 लाख रुपया लूटकर हुआ चंपत

498

समस्तीपुर से आर के राय के साथ एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय चौक पर रविवार की सुबह बेखौफ बदमाशो ने ग्राहक सेवा केंद्र खुलते ही बदमाशों ने धावा बोलकर सीएसपी संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया और उनसे रुपये से भरा बैग लेकर किशनपुर की ओर चंपत हो गया। बैग में करीब साढ़े 6 लाख रुपये होने की बात बताई जाती है। गोली लगने से घायल ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक राजन कुमार को तत्काल लोगों ने वारिसनगर के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वही ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को परिजन शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। उधर घटना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल सीएसपी संचालक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही पंचायत के बरियारपुर गांव निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे राजन कुमार प्रखंड मुख्यालय चौक स्थित यूनियन बैंक के नाम से ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। वह अपनी दुकान खोलकर जैसे ही दुकान में दाखिल हुआ की उसी समय एक बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाश आया और घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से कुछ ही दूरी पर थाना है उसके बावजूद भी अपराधियों ने दिन दहाड़े लूटपाट की घटना को आंजम दिया। बहरहाल वारिसनगर की पुलिस ने अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इधर जानकारी मिलते ही पुलिस उप कप्तान मो0 सेहबान हबीब फखरी वारिसनगर पहुंचकर जायजा लिया तथा स्थानीय पुलिस को दिशा निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here