अमरदीप नारायण प्रसाद
#भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड के मोरसंड पंचायत में संपन्न
पूसा मे भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की विस्तारित बैठक प्रखंड के मोरसंड पंचायत में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। इसमें बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य रूप से लेवी नवीनीकरण, पार्टी पत्रिका ‘लोकयुद्ध’ के पाठकों की संख्या बढ़ाने, प्रखंड सम्मेलन, जिला सम्मेलन को सफल बनाने आदि पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
मौके पर कल्याणपुर विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी रहे रंजीत कुमार राम, भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार सिंह प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह, जितेंद्र राय, अखिलेश सिंह, दिनेश राय समेत बिराजी दास, डाॅ मुकेश कुमार, रामविलास पासवान, मो. औसेद, मो. आले आदि मौजूद थे।



















































