भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

500

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। शहर के मारवाड़ी बाजार में भूमि सम्बन्धित मामले को लेकर पंचायत के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के शारीक इकबाल गम्भीर रूप से घायल हो गये वहीं दूसरे पक्ष के मो0 नसीम को नहीं आंशिक चोट लगी है। इधर जानकारी मिलने पर नगर थाना कि पुलिस मौके पर पहुंचकर ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है।बताया जाता है कि इससे पूर्व भी इन लोगों के साथ जमकर मारपीट हुई थी। दोनो पक्ष के लोगो के बीच आज पंचायत भी होना था परन्तु पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच तू तू मैं हो गई और बातो ही बातो में मारपीट कि नौबत हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गये। इतना ही नहीं कुछ दबंगो में सलेक्शन, बनारसी कला कपड़े कि दुकान समेत तीन दुकानों में ताला जड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here