नवविवाहिता ने खुद को आग लगाई, घटनास्थल पर हुई मौत।

25

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के करुआ गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय ज्योति कुमारी के रूप में हुई है।घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पति ने आत्मदाह का किया दावा।मृतक के पति पंकज कुमार ने बताया कि घटना के समय दोनों घर में मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।जिसके बाद ज्योति पहले बाथरूम गई,और फिर एक कमरे में खुद को बंद कर लिया।उनका कहना है कि ज्योति ने अपने मायके फोन कर जान देने की बात कही और भाई को बुलाने के लिए कहा।इसके कुछ ही देर बाद कमरे से आग की लपटें उठने लगीं।दरवाजा तोड़ने तक मौत
हो चुकी थी।पति के अनुसार, उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया,लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में डायल-112 की पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।लेकिन तब तक ज्योति की जलकर मृत्यु हो चुकी थी।मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप।घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पति पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने का आरोप लगाया है।उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।फरवरी मे शादी हुई थी।पुलिस जांच में जुटी।थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि ज्योति कुमारी की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी।उनके पति रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी हैं।फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैऔर पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here