बंदर के आतंक से दुकानदार हुआ परेशान। लोगों को काटकर घायल कर रहा है बंदर

670

आरके राय चंद्रकांता न्यूज़
समस्तीपुर: मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के मथुरापुर घाट पर दर्जनों से अधिक दुकानों में बंदरों का आतंक जारी है, इतना ही नही गंडक पुल पर लगे दुकानों में खरीदारी करते हुए कई महिला पुरुष को यह बंदरों ने काट लिया है, इधर दर्जनों दुकानों में बंदर ने घुसकर कीमती सामानों का नुकसान कर रहा है, और वन विभाग कान मे तेल डालकर सोए हुए हैं। बंदरों ने विशेष रूप से BR -33 कैफे वाले रेस्टोरेंट में घुसकर बहुत सारी कीमती सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया है, रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर ने बताया कि मैं इसकी सूचना वन विभाग को दिया हूं फिर भी बंदरों को भगाया या पकड़ा नहीं गया है, हम लोग काफी दहशत में है क्योंकि बंदरों का आतंक हम दुकानदारों पर बार-बार हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here