समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मधुरापुर पंचायत के विकास मित्र 32 वर्षीय सुधीर कुमार के आकस्मिक निधन को लेकर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करके प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बड़ी दुखद घटना है आप उपस्थित विकास मित्र उनके परिजनों को जाकर सांत्वना देकर सहयोग करें मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शंकर झा विकास मित्र रेखा देवी रंजीत बैठा रंजू कुमारी प्रधान लिपि ललन पंडित ओम विकास कुमार कृष्णा ठाकुर दिलीप राम बृजराज सिंह इशांत कुमार राजेश कुमारसहित सभी कर्मी ,विकास मित्र मौजूद थे।





















































