समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर। जिले के विभूतिपुर प्रखंड के शिवनाथपुर सिंघिया घाट में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक एवं प्रदान रुरल इन्डेवेयर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिविका उद्यम विकास कार्यक्रम (एलईडीपी) अन्तर्गत परिपक्व एसएचजी के 90 महिलाओं के जिविकोपार्जन हेतु 15 दिवसीय बड़ी, सत्तु, बेसन, आचार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन एलडीएम पीके सिंह एवं डीडीएम नाबार्ड जयंत विष्णु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। एलडीएम श्री सिंह ने बैंकों की ऋण योजना तथा समाजिक सुरक्षा योजना की विस्तृत जानकारी दी। डीडीएम श्री विष्णु ने लिज्जत पापड़ का उदाहरण देते हुए महिलाओं को हुनर सीख आत्मनिर्भर बनने का अपील किया। केभीके के वैज्ञानिक डॉ0 सुनीता कुमारी ने किसान चाची की चर्चा करते हुए महिलाओं को स्वावलंबी बनने के गुर सिखाए। मौके पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक सिंघिया घाट के शाखा प्रबंधक आर्केश कुमार, डीएसपीके के सचिव महेश कुमार, औसेफा के निदेशक देव कुमार, पुर्व प्रबंधक सचिन्द्र नाथ, संस्था के सचिव विवेक कुमार, संगीता कुमारी, चन्द्रमणी कुमार आदि मौजूद थे।




















































